फुटबॉल वर्ल्ड कप दुनिया में सबसे अधिक देखा जाने वाला और सबसे महंगा स्पोर्ट्स इवेंट है। रूस ने मेजबानी पर 88 हजार करोड़ रुपए खर्च किए हैं। यह 88 साल के वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे अधिक है। रूस में होने जा रहे फीफा वर्ल्ड कप-2018 का आधिकारिक बजट करीब 13,140 करोड़ रुपए है। यह बजट मुख्यत: स्टेडियम के लिए था।
लेकिन रूस ने ट्रांसपोर्ट, सुरक्षा, स्वास्थ्य को मिलाकर कुल 88 हजार करोड़ रुपए खर्च किए हैं। यदि दुनियाभर में वर्ल्ड कप से जुड़े टूरिज्म, विज्ञापन, स्पोर्ट्सवियर आदि का खर्च जोड़ दें तो यह आंकड़ा 1 लाख, 43 हजार करोड़ रुपए पार कर जाता है।
आपको यह जान कर भी शायद आश्चर्य होगा की अब तक फीफा के 24 लाख टिकट बेचे जा चूके है। उसमें से 15 लाख टिकट विदेशी प्रशंसकों ने खरीदे हैं। जबकि, रूसी नागरिकों ने 8.72 लाख टिकट खरीदे हैं।

 

जाने कहां-कहां कितना होगा खर्च -

  • 88 हजार करोड़ रु. रूस ने खर्च किए आयोजन पर
ट्रांसपोर्ट, हेल्थ, सिक्योरिटी पर 46 हजार करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। 42 हजार करोड़ स्टेडियम, होटल और अन्य मदों में खर्च।
 
  • 30 हजार करोड़ रु. विज्ञापन-फैशन पर
25 हजार करोड़ रुपए इससे जुड़े विज्ञापन पर खर्च होंगे।
स्पोर्ट्स वियर, इक्विपमेंट, फैशन पर 5 हजार करोड़ खर्च।

 
  • 25 हजार करोड़ रु. टूरिज्म, ड्रिंक्स-फूड पर
वर्ल्ड कप से जुड़े टूरिज्म पर 20 हजार करोड़ खर्च होंगे।
ड्रिंक्स-फूड पर 5 हजार करोड़ का खर्च होगा।

नोट : रूस को मेजबानी पर इतनी राशि इसलिए भी खर्च करनी पड़ी क्योंकि उसके पास अन्य विकसित यूरोपीय देशों की तुलना में फुटबॉल से जुड़ा तंत्र उतना मजबूत नहीं था।

जानिए इस आयोजन से रूस को क्या फायदा होगा।

 
  • 10 साल में रूस की इकोनॉमी को वर्ल्ड कप की बदौलत 2.1 लाख करोड़ रुपए का फायदा होगा।
 
  • फीफा के आयोजन से 15 लाख विदेशी पर्यटक आएंगे रूस जिससे रूस में टूरिज्म पर 400% की बढ़ोतरी होगी। ये लोग मैच देखने के अलावा कई शहरों और ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा करेंगे।

  • जानिए इस आयोजन से दुनिया को क्या फायदा होगा।
 
  • वर्ल्ड कप के दौरान विभिन्न कंपनियां 25 हजार करोड़ रुपए विज्ञापन पर खर्च करेंगी। 211 देशों में 25 हजार करोड़ रु. का विज्ञापन दिखाया जाएगा। विज्ञापन का सबसे बड़ा हिस्सा टीवी को मिलेगा। इसके बाद वेबसाइट और सोशल मीडिया को विज्ञापन मिलेंगे। सबसे अधिक 5,630 करोड़ का विज्ञापन चीन में दिखाया जाएगा।
  • वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही टीमों की किट बांग्लादेश में बनी हैं। बांग्लादेश ने वर्ल्ड कप के लिए 675 करोड़ रु. के स्पोर्ट्सवियर और झंडे सप्लाई किए हैं।