मॉब लिंचिंग आपने ये शब्द इन दिनों टीवी स्क्रीन और अखबारों के पहले पन्ने पर देखा और पढ़ा होगा। संसद में मॉब लिंचिंग से सरकार को घेरा गया। सोशल मीडिया पर भी मॉब लिंचिंग पर लोग भड़ास निकाल रहे हैं। आखिर क्या बला है ये मॉब लिंचिंग। जानिए

मॉब लिंचिंग Logo


मॉब लिंचिंग : मॉब लिंचिंद शब्द का अर्थ है भीड़ द्वारा मार डालना। किसी भीड़ या झुंड द्वारा कानून की चिंता किए बिना किसी को सजा देने के खातिर की गई हत्या मॉब लिंचिंग कहलाती है। अक्सर एेसी घटनाओं में भीड़ किसी कोे किसी अपराध के लिए दोषी मान स्वंय ही सजा देती है, इस भीड़ का तर्क यह रहता है कि कमजोर कानूनी दसा के कारण भीड़ खुद न्याय करती है। मॉब लिंचिंग की कई घटनाएं हमारे इतिहास में दर्ज है।
 
इतिहास में भीड़ द्वारा सजा देने के कई उदाहरण मिलते है। हालहि में हुए मॉब लिंचिंग की कुछ घटनाओं इसे फिर से इस शब्द को ताजा कर दिया है। वास्तव में मॉब लिंचिंग शब्द की उत्पत्ती अमेरिका सिविल वॉर के दौरान हुई हालाकि इससे पहले भी मॉब लिंचिंग की घटनाएं होती रही है। ऐसी घटनाओं के लिए मॉब लिंचिंग शब्द अमेंरिका में उत्पदित किया गया। इस शब्द को “लिंच कानून” में बताया गया है कि चार्ल्स लिंच या विलियम लिंच नाम के नाम पर ही ऐसी भीड़ कानून का नाम मॉब लिंचिंग जन्मा है।

 
उदाहरण: राजस्थान के अलवर में कथित मॉब लिंचिंग का मामला अभी गरम ही था कि इसी बीच बाड़मेर में एक 22 वर्षीय दलित युवक को पीट-पीटकर मार डालने की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ लोगों ने युवक को इसलिए पीटा डाला कि उन्हें शक था कि युवक का अफेयर एक मुस्लिम महिला से चल रहा था।