फीफा ने प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए नामांकित किए गए खिलाड़ीयों की सूची जारी कर दी है। आप भी देखें की कौन कौन से खिलाड़ी है इस लिस्ट में शामिल।

1. क्रिस्टियानो रोनाल्डो (जुवेंटस एफसी / पुर्तगाल)
 
प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए रोनाल्डो को नामांकित किया जाना कोई आश्चर्यचकित करने वाली बात नही है। उन्होंने ने अपने प्रदर्शन से पहले ही इस स्थिति को दर्शा दिया था। रोनाल्डो रियल मैड्रिड को छोड़ अब जुवेंटस एफसी में शामिल हो चुके है। लेकिन रियर मैड्रिड प्रशंसको में उनकी भारी लोकप्रियता है और उन्हें यकीन है कि वह इस पुरस्कार को जरूर जितेंगे मेसी के बात वह चैंपियस लीग में सबसे अधिक गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी थे। फीफा वर्ल्ड कप में भी उनके द्वारा एक मात्र हैट ट्रिक उनके अलग खेल के स्तर को दर्शाती है।

2. केविन डी ब्रुने (मैनचेस्टर सिटी / बेल्जियम)

 
मैनचेस्टर सिटी और बेल्जियम नेशनल टीम के लिए मिडफिल्ड में खेलने वाले केवन डी ब्रुने को प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए नामंकित किया गया है। केविन डी ब्रुने ने पेपर गार्डियोला की रिकॉर्ड ब्रेकिंग टीम के साथ प्रीमियर लीग जीता था। फीफा 2018 में भी केविन के गोल के साथ ही बेल्जियम सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर पाया था।

3. एंटोनी ग्रिज़मान (एटलेटिको मैड्रिड / फ्रांस)

 
फीफा में एंटोनी ग्रिज़मान को कौन नही जानता। इन्हें 2018 प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए नामांकित किया गया है। एटलेटिको मैड्रिड और नेशनल टीम फ्रांस के फॉरवर्ड खिलाड़ी है। फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी टीम को बढ़त दिलाने के लिए एंटोनी को महत्तवपूर्ण योगदान रहा जिस वजह से टीम क्रोएशिया 4-2 से हराने में सफल रही और 2018 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया।
4. ईडन हैजार्ड (चेल्सी / बेल्जियम)

 
यह कहना गलत नही होगा कि ईडन हैजार्ड का चेल्सी के साथ यह अच्छा सीजन नही रहा है। एक डिफेंडिग चैपियन होने के बावजूद टीम चैंपियस लीग के लिए क्वालिफाइ नही कर पाई। चेल्सी और बेल्जियम नेशनल टीम के फॉरवर्ड खिलाड़ी ईडन हैजार्ड को प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए नामंकित किया गया है। चेल्सी के साथ अपने खराब सीजन के बाद हैजार्ड ने फीफा वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया। बेल्जियम फीफा में तीसरे स्थान पर रही। हैजार्ड ने अपनी टीम की ओर से तीन गोल किए। उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से रियल मैड्रिड उसे अपनी टीम में जोड़ सकता है।

5. हैरी केन (टोटेनहम हॉट्सपुर / इंग्लैंड)

 
इंग्लैंड और टोटेनहम हॉटस्पर के स्ट्राइकर हैरी केन को प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए नामंकित किया गया है। उन्होंने स्पर्स के साथ एक सत्र में 33 गोल किए हैं और पिछले सीज़न में उन्हें सभी प्रतियोगिताओं में 41 गोल किए हैं जिसमें प्रीमियर लीग के करियर के उच्च 30 गोल भी शामिल हैं। साथ ही हैरी केन 2018 फीफा वर्ल्ड कप में सबसे अधिक 6 गोल कप गोल्डर बूट अवॉर्ड भी जीत चूके है।

6. कैलियन म्बापे (पेरिस सेंट-जर्मिन / फ्रांस)

 
कैलियन म्बापे का शायद ही किसी परिचय की जरूरत हो इस खिलाड़ी ने मात्र 19 साल की उम्र में अंतराष्ट्रीय स्तर पर छाप छोड़ एक अलग पहचान बना ली है। इस खिलाड़ी की तुलना एक सदी के महान खिलाड़ी पेले के साथ की जा रही है। मोनाको और पीएसजी के साथ इनकी उपलब्धियां इनके खेल के स्तर को दर्शाती है। फीफा में इन्होंने अपने प्रदर्शन से सबको आश्चर्यचकित कर दिया था। अच्छे खेल के प्रदर्शन के कारण ही इन्हें प्लेयर ऑफ द ईयर 2018 के लिए नामांकित किया है, और यह भी इस खिताब के प्रबल दावेदार है।

7. लियोनेल मेस्सी (बार्सिलोना / अर्जेंटीना)

 
लियोनेल मेस्सी इस नाम से भला कौन नही परिचित है। लेकिन फीफा में इनका कुछ अच्छा प्रदर्शन नही रहा। क्लब फुटबॉल में लियोनेल मेसी अपने खेल के शीर्ष पर थे। क्योंकि बार्सलोना ने ला लिगा और कोपा डेल रे के कप अपने नाम किए थे। 33 गोल के साथ वह टॉप स्कोरर मे शुमार थे। लियोनेल मेस्सी को प्लेयर ऑफ द ईयर 2018 के लिए नामांकित किया गया है।

8. लुका मोड्रिक (रियल मैड्रिड / क्रोएशिया)

 
रियल मैड्रिड के लिए लुका मोड्रिक कितने महत्वपूर्ण है इसके लिए शुरूआती लाइनअप में हुए मैंचो में उनकी अनुपस्थिति में टीम का प्रदर्शन देख सकते है। मिडफिल्ड में उनकी मौजूदगी गेम को एक अलग स्तर पर पहुंचा देती है। मोड्रिक की नेतृत्व में ही क्रोएशिया फीफा का फाइनल खेल पाई थी। लुका मोड्रिक को 2018 प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए नामांकित किया गया है और वह इसके प्रबल दावेदार भी है।

9. मोहम्मद सलाह (लिवरपूल / मिस्र)

 
फीफा वर्ल्ड कप में चोटिल होने के कारण यह अपने खेल का कुछ अच्छा खासा प्रदर्शन नही दिखा पाए। 2017-18 में प्रीमियम लीग में 32 गोल कर सलाह ने गोल्डन बूट का अवॉर्ड अपने नाम किया था। इन्हें 2018 प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए नामांकित किया गया है।

10. राफेल वाराने (रियल मैड्रिड / फ्रांस)

Third party image reference
प्रशंसको का कहना है कि बड़े अफसोस की बात है कि डिफेंडरो को इस खिताब से बहुत कम नवाजा जाता आखिरी बार सन् 2006 में विश्व कप जीतने वाली टीम इटली के डिफेंडर फैबियो कन्रवारो को प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया था। लेकिन इस बार राफेल वाराने जो कि एक डिफेंडर है को प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए नामंकित किया गया है। राफेल 2018 के वर्ल्ड कप विजेता फ्रांस टीम में शामिल थे साथ वह रियल मैड्रिड के साथ खेल कर यूईएफए चैंपियंस लीग भी जीत चुके है। वह फ्रांस के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है जिस वजह से उन्हे नामांकन प्राप्त हुआ है।

फीफा अपने ऑफिशयल वेबसाइट पर भी फीफा प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए नामांकित किए खिलाड़ियों की सूची जारी कर चूका है देखे विडियो-


आप को क्या लगता है इनमें से कौन सा खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब जीत सकता है हमें अपने विचार कमैंट बॉक्स में लिख कर जरूर बताएं। और अगर यह लेख आपको पसंद आया हो तो इसे लाईक और शेयर जरूर करें। ऐसे ही रोचक खबरो के लिए हमें फोलो करें।