फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण का फाइनल मुकाबला फ्रांस व क्रोएशिया के बीच खेला गया। इस बेहद रोमांचक मुकाबले में फ्रांस ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर दूसरी बार 20 वर्ष के बाद फीफा विश्व कप खिताब पर कब्जा किया।


 
रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में फ्रेंच टीम ने क्रोएशिया को 4-2 से हरा दिया। क्रोएशिया हाफ टाइम तक 2-1 से आगे था। किंतु वह इस बढ़त को बरकरार नही रख पाया।

 
फ्रांस को मारियो मांजुकिच के ओन गोल (18वें मिनट) की बदौलत बढ़त मिली थी। इसके बाद ग्रीजमैन ने पेनल्टी किक से गोल किया। इसके लिए फ्रांस ने वीएआर लिया था। क्रोएशिया के लिए इवान पेरिसिच (28वें मिनट) और मांजुकिच (69वें मिनट) ने गोल किए।

 
फ्रांस की ओर से एंटोनी ग्रीजमैन (38वें मिनट), पॉल पोग्बा (59वें मिनट) और किलियन एमबापे (65वें मिनट) ने गोल किए।


 
फ्रांस तीसरी बार फाइनल में पहुंची थी। वह 1998 में पहली बार अपने घर में खेले गए विश्व कप में फाइनल खेली थी और जीतने में सफल रही थी। इसके बाद 2006 में उसने फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन इटली से हार गई थी। फ्रांस अब छठा ऐसा देश बना गया है जिसकी टीम ने फीफा वर्ल्ड कप का खिताब एक से अधिक बार जीता है।
मैन ऑफ द मैच
फ्रांस के एंटोनी ग्रीजमैन ने फाइनल मुकाबलें में पेनल्टी किक पर गोल किया। उन्हें इस मैच में मैन ऑफ द मैच चुना गया।