मुंबई में 15 नवम्बर 1986 में जन्मी सानिया मिर्जा का नाम टेनिस के इतिहास में सुनहेरे अक्षरों में विद्यमान हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा हैदराबाद के एन ए एस आर स्कूल में हुई, तत्पश्चात उन्होंने हैदराबाद के ही सेंट मैरी कॉलेज से स्नातक किया। लगातार एक दशक तक उन्होंने एकल और डबल में टेनिस खिलाड़ी के रूप में अपना स्थान शीर्ष पर बनाए रखा।

 
इस महान खिलाड़ी को कई बड़े खिताबो से भी नवाजा गया है। जिन्में पद्मश्री, अर्जुन पुरस्कार, खेल रत्न पुरस्कार, मोस्ट इम्प्रेसिव न्यू कमर अवार्ड आदि शामिल है। 2009 में वह भारत की तरफ से ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं।

 
सानिया के पिता इमरान मिर्जा एक खेल संवादाता और माँ नसीमा मुंबई में प्रिंटिंग व्यवसाय से जुड़ी एक कंपनी में काम करती थीं। सानिया मिर्जा ने भारत के सफल टेनिस प्लेयर सीके भूपति से अपनी शुरूआती कोचिंग ली।

 
वर्ष 2009 में सानिया की सगाई उनके बचपन के दोस्त सोहराब मिर्जा से हुई थी लेकिन किसी कारण से यह सगाई जल्द ही टूट भी गई।

 
कुछ समय बाद 12 अप्रैल 2010 को उन्होने पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ निकाह रचाया। सानिया की मैरिज लाईफ जितनी इंटरस्टिंग है उतने ही उनकी अफैयर विवादस्पद रहे थे।

 
गौरतबल है कि सानिया मिर्जा को लेकर काफी पहले खबरें आई थी कि वह शाहिद कपूर को डेट कर रहीं थी। आपको बता दें कि सानिया आैर शाहिद के बीच अफेयर की खबरें उस दौरान आई थी जब शाहिद और करीना का ब्रेकअप हुआ था।
हालाहि में कई महान खिलाड़ियों की बोयोपिक सिनेमा जगत में तहलका मचा चूकि है। इस बीच यह खबर तेजी से फेल रही थी कि सानिया मिर्जा की बोयोपिक फिल्म आने वाली है लेकिन इसकी पुष्टी नही हुई थी।

 
लेकिन यह मामला अब साफ हो गया है। निर्माता रॉनी स्क्रूवाला इस फिल्म को बनाने जा रहे है और उन्होंने सानिया की जिंदगी के ऊपर बन रही फिल्म के लिए सारे राइट्स खरीद लिए हैं।

 
एक इंटरव्यू में सानिया मिर्जा ने कहा था कि उनकी बोयोपिक में उनका किरदार परिणीति चोपड़ा बहुत अच्छे तरीके से निभा सकती है। लेकिन फिल्म निर्माता अभी खुद सानिया मिर्जा को इस फिल्म के लिए कास्ट करने की सोच रहे है। सानिया की बोयोपिक से पहले कई खिलाड़ियों पर बोयोपिक बन चूकी है। अभी कुछ समय पहले आई फिल्में जैसे सूरमा, सुल्तान, दंगल, धोनी यह सभी बोयोपिक फिल्में जो बॉक्स ऑफिस में काफी हिट रही। अब सानिया मिर्जा की बोयोपिक के साथ साथ सायना नेहवाल की भी बोयोपिक भी आने वाली है जिसमें श्रृद्धा कपूर सायना का किरदार और अभिनव बिन्द्रा के रोल में हर्षवर्धन कपूर नजर आने वाले हैं।

उम्मीद है आपको हमारा यह आर्टकिल पसंद आया होगा। आप कमैंट कर बताएं आपकी राय में वह कौन से खिलाड़ी है जिन पर बोयोपिक बननी चाहिए।