Breaking News

सूरमा बॉक्स ऑफिस पर हो रही हिट दर्शको पर चढ़ा 'सूरमा' का रंग संजू के बाद दूसरी हिट बायोपिक

सूरमा फिल्म में भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी और उसके लिए खिलाड़ियों की दीवानगी आपके रोंगटे खड़े कर देगी। 'सूरमा' का एंथम 'पीछे मेरे अंधेरा आगे आंधी...' फिल्म के टाइटल को पूरा करता है। "सूरमा' में दिलजीत की एक्टिंग ने संदीप के दर्द को दोबारा जीने पर मजबूर कर दिया है।


फिल्म की कहानी भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह की जिंदगी पर आधारित है। संदीप (दिलजीत दोसांझ) हरियाणा के एक छोटे से कस्बे शाहाबाद में रहते हैं। 1994 में इस कस्बे को हॉकी की राजधानी कहा जाता था। कस्बे के ज्यादातर लड़कों का यही सपना था कि उन्हें भारतीय हॉकी टीम में खेलने का मौका मिले।

संदीप की आंखें भी इसी सपने से भरी थीं लेकिन यह सपना तब टूटने लगता है, जब कोच उनसे कड़ी मेहनत करवाते हैं। इसके बाद वे हॉकी से दूर चले जाते हैं।


कुछ समय के बाद संदीप की लाइफ में हरप्रीत (तापसी पन्नू) की एंट्री होती है और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। हरप्रीत संदीप को एक बार फिर हॉकी खेलने के लिए प्रेरित करती है और वे हॉकी को जिंदगी का गोल बना लेते हैं।


संदीप की लाइफ उस वक्त बिखर जाती है जब एक मैच के बाद घर लौटते समय उनकी कमर में गोली लग जाती है। जिससे कमर के नीचे का हिस्सा काम करना बंद कर देता है। रियल लाइफ संदीप ने कैसे वापस हॉकी में अपना मुकाम हासिल कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, फिल्म में यही देखने मिलेगा।

दिलजीत दोसांझ ने संदीप सिंह के रोल के साथ इंसाफ किया है। परदे पर उन्हें देखकर संदीप सिंह की छवि बन जाती है। गजब की एक्टिंग के साथ उन्होंने हॉकी स्टिक का जादू भी दिखाया है। फिल्म की पूरी कहानी संदीप के इर्द-गिर्द है, ऐसे में उन्होंने एक्टिंग में सौ फीसदी दिया है।

देखे मूवी ट्रैलर

No comments